3 खिलाड़ी बाहर, हर्षित अंदर? 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित XI

3 खिलाड़ी बाहर, हर्षित अंदर? 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित XI


Last Updated:

IND vs AUS 5th T20 Probable XI: तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज मके पहले और दूसरे मैच में खेला था. होबार्ट और गोल्ड कोस्ट में क्रमशः तीसरे और चौथे मैच के लिए उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया था. अंतिम टी20 में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर हर्षित को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. भारतीय टीम सीरीज जीतने के लिए निर्णायक मैच में हर्षित सहित 3 बदलाव कर सकती है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव कर सकती है.

नई दिल्ली. भारत टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. शनिवार को ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच को जीतकर भारत सीरीज अपने नाम कर सकता है. जुलाई 2024 में पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका (जुलाई 2024), बांग्लादेश (अक्टूबर 2024), दक्षिण अफ्रीका (नवंबर 2024), इंग्लैंड (जनवरी-फरवरी 2025) और एशिया कप (सितंबर 2025) में टी20 सीरीज जीती है. मिचेल की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम अपनी अंतिम एकादश में कई बदलाव कर सकती है.

जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले चार टी20 मैच खेल चुके हैं. उनके वर्कलोड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें शनिवार को गाबा में होने वाले मैच से आराम दिया जा सकता है. कैनबरा और मेलबर्न में पहले दो टी20 मैच खेलने वाले हर्षित राणा उनकी जगह ले सकते हैं. संजू सैमसन और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिल सकता है. सैमसन पहले दो टी20 मैच खेले थे, लेकिन तीसरे और चौथे मैच में उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया. वह शुभमन गिल की जगह ले सकते हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव कर सकती है.

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे शुभमन गिल
शुभमन गिल एशिया कप 2025 के सात मैचों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ के चार टी20 मैचों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके हैं, लेकिन वह कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. एशिया कप 2025 के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किए जाने से पहले सैमसन टी20 मैचों में भारत के सलामी बल्लेबाज थे. केरल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पिछले साल इस क्रम पर तीन शतक भी जड़े थे.

नितीश कुमार रेड्डी को शिवम दुबे की जगह शामिल किया जा सकता है
नितीश कुमार रेड्डी पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे और मौजूदा टी20 सीरीज़ के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाए थे.वह शिवम दुबे की जगह ले सकते हैं. दुबे ने चौथे टी20 मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, जहां उन्होंने कुछ विकेट भी लिए, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने में असफल रहे. रिंकू सिंह भी भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने चार मैचों में बेंच पर आराम किया है, और शनिवार को भी उनके खेलने की संभावना कम ही है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

3 खिलाड़ी बाहर, हर्षित अंदर? 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित XI



Source link