AUS vs IND 5th T20I: रिकॉर्ड हो तो ऐसा…Abhishek Sharma ने T20I में बनाया ऐसा कीर्तिमान, तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने

AUS vs IND 5th T20I: रिकॉर्ड हो तो ऐसा…Abhishek Sharma ने T20I में बनाया ऐसा कीर्तिमान, तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने


New World Record Abhishek Sharma: टी20 इंटरनेशनल के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में चल रहे 5वें टी20 मैच में उन्होंने कुछ ऐसा कर डाला, जिसने रिकॉर्डबुक में खलबली मचा दी और दुनिया को चौंका दिया. अभिषेक अब सबसे कम गेंदों में 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने में सिर्फ 528 बॉल लीं, जो पूरी दुनिया में सबसे कम हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 573 बॉल पर 1000 रन पूरे किए थे, लेकिन अब अभिषेक इस लिस्ट में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं.

सबसे कम गेंद पर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 528* – अभिषेक शर्मा
  • 573 – सूर्यकुमार यादव
  • 599 – फिल साल्ट
  • 604 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 611 – फिन एलन
  • 614 – टिम डेविड
  • 635 – कॉलिन मुनरो

डेविड मालन और सबावून दाविजी की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने टी20 करियर की 28वीं पारी में 1000 रन पूरे किए. वो सबसे कम पारियों में 1 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बैटर बने हैं. उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मालन और चेक गणराज्य के सबावून दाविजी हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं.

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

भारत के लिए सबसे कम मैचों में 1,000 टी20I रन बनाने के मामले में अभिषेक दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 28 मुकाबलों में हासिल की. नंबर एक पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 27 मैच लिए थे. इस मैच के रन भी जोड़ लिए जाएं तो अभिषेक ने भारत के लिए अब तक 28 मेचों में 989 रन बनाए हैं. वो 2 शतक और 6 फिफ्टी ठोक चुके हैं. अभिषेक 189.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया पहला बॉलिंग कर रही है. टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 13 बॉल पर 23 जबकि शुभमन गिल 16 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं. तूफान-बिजली खराब होने के चलते फिलहाल मैच रूका हुआ है.



Source link