Last Updated:
Cheapest Clothes Shop: छतरपुर जिले में सर्दियों के कपड़ों की बिक्री जोरों पर है. स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग की वजह से यहां रेडीमेड कपड़े सस्ते और टिकाऊ मिलते हैं. देवी प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि सिर्फ ₹150 में मजबूत लोअर और ₹200 तक में लड़कियों के कुर्ती-प्लाजो मिल रहे हैं.
Cheapest Clothes Shop. सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में हर कोई सर्दी से बचने के लिए कपड़े खरीदना पसंद करता है. खासकर इस मौसम में सबसे ज्यादा लोअर, स्वेटर और जैकेट लिए जाते हैं. छतरपुर जिले के रहने वाले देवी प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि सर्दी सीज़न शुरू हो गया है. सभी लोग बाजार से ठंड सीजन के लिए सस्ते कपड़े खरीदने शुरू कर देते हैं. हमारे यहां कपड़े सस्ते तो मिलते हैं लेकिन मजबूत और टिकाऊ होते हैं. क्योंकि यहां कपड़े बाहर से नहीं मंगाए जाते हैं. बल्कि यहीं इनकी मैन्युफैक्चरिंग होती है. इसलिए यहां का रेडीमेड कपड़ा सस्ता और मजबूत होता है.
लोअर मिलते हैं इतने सस्ते
देवी प्रसाद बताते हैं कि हमारे यहां थोक और फुटकर दोनों में माल जाता है. हालांकि, हमारे यहां कोई भी आकर कपड़े खरीद सकता है. यहां 6 कलर के लोअर मिलते हैं. इसके अलावा एक पैकेट में 5 पीस रहते हैं. सभी साइज का लोअर मिलता है. बच्चों के साइज का लोअर भी मिलता है. हमारे यहां 5 लोअर के एक पैकेट की कीमत ऐसी होती है कि एक लोअर 150 रुपए का पड़ता है. छोटे-छोटे दुकानदार और फेरी वाले हमारे इस लोअर को 200 रुपए में बेचते हैं.
मिलते हैं मजबूत लोअर
यहां के लोअरों की खासियत है कि यह लोअर आसानी से फटते नहीं है. इन लोअरों के कपड़ों की इलास्टिक बहुत ही मजबूत होती है. क्योंकि इसमें दोहरी सिलाई की जाती है. यहां के खरीदे गए लोअर महीनों नहीं सालों चलते हैं. हम 2 महीने की गारंटी देते हैं. यहां के लोअर की 1 साल तो इसकी सिलाई ही नहीं निकलती है.
लड़कियों के कुर्ती-प्लाजो मिलते हैं
देवी प्रसाद बताते हैं कि यहां सिर्फ लोअर ही नहीं बिकते हैं, बल्कि यहां लड़कियों के लिए भी सस्ते कपड़े मिलते हैं. हमारे यहां लड़कियों के लिए स्कर्ट, कुर्ती और प्लाजो भी मिलते हैं, जो अच्छी क्वालिटी के साथ बेहद ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें