Last Updated:
Guru Vakri 2025: गुरु बृहस्पति जल्द ही अपनी उच्च राशि कर्क में उल्टी चाल चलने वाले हैं. ऐसे में गुरु कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ दिला सकते हैं. जानें इन लकी राशियों के बारे में…
Guru Ka Gochar Kark Rashi Mei: हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारे आने वाले दिन कैसे रहेंगे. इसी प्रकार कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है.
उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही खास माना जाता है. वहीं, गुरु का वक्री होना भी किसी संयोग से कम नहीं माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 11 नवंबर को कर्क राशि में वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे. गुरु के इस परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है. तो चलिए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.
जानिए किन राशियों को होगा लाभ
वृषभ- इस राशि वालों के लिए गुरु के वक्री होने से व्यापार में आ रही परेशानियां, धीरे-धीरे दूर होंगी. साथ ही बिजनेस स्पेस में क्रिएटिविटी और नए डेवलैपमेंट आमदनी को बढ़ाएगी. नौकरी पेशा वालों के करियर के लिए नए समय की शुरुआत होगी, जो उम्मीद से बेहतर परिणाम देगा. अगर आप सिंगल हैं तो पार्टनर की तलाश सोशल मीडिया के माध्यम से खत्म हो सकती है.
कन्या- इस राशि के लोगों को नए दोस्त मिल सकते हैं. साथ ही आपको अपने नए दोस्तों से अच्छा सहयोग मिल सकता है. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो परेशानियां चल रही हैं, वे समाप्त हो जाएंगी. रोग दोष खत्म होंगे. साथ ही संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है. राहु-केतु की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
मकर- इस राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा माना जा रहा है. यह समय आपको आपके लक्ष्यों की दिशा में दोबारा ध्यान केंद्रित करने का अवसर देगा. साथ ही सुख और समृद्धि में वृद्धि होने वाली है. परिवार में हो रहे लड़ाई झगड़े खत्म होंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा. यात्रा से लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किस्मत का साथ मिलेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें