IND vs AUS 5th T20I, Gabba Pitch Report: गेंदबाज या फिर बल्लेबाज? जानिए गाबा की पिच पर किसका चलेगा जादू

IND vs AUS 5th T20I, Gabba Pitch Report: गेंदबाज या फिर बल्लेबाज? जानिए गाबा की पिच पर किसका चलेगा जादू


IND vs AUS Gabba Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी T20 सीरीज आखिरी पड़ाव पर है. 8 नवंबर यानी आज सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा. सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 की बढ़त पर है, यानी इस मैच का नतीजा तय करेगा कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी. अगर टीम इंडिया जीतती है, तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतकर स्कोर 2-2 करना चाहेगा और सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगा. चौथे मैच में कंगारू टीम 167 रन चेज नहीं कर सकी थी. कैरारा की पिच पर बॉलर्स को खूब मदद मिली थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 119 रनों पर समेटकर 48 रनों से मैच जीता था. ऐसे में आखिरी मुकाबले की पिच रिपोर्ट जानना जरूरी है.

गाबा की पिच रिपोर्ट कैसी है? (IND vs AUS Gabba Pitch Report)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी टेस्ट मुकाबल ब्रिसब्रेन के गाबा मैदान पर होगा. इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, हालांकि शुरुआत में बॉलर्स को बढ़िया स्विंग और उछाल मिलता है. पहले 10 ओवर के बाद बल्लेबाज यहां रन बना सकते हैं. इस मैदान के रिकॉर्ड देखें तो पहले बैटिंग करने वाली टीमों के पक्ष में ज्यादा नतीजे रहे हैं. अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. गाबा के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 159 जबकि दूसरी पारी का एवरेज स्कोर 138 रन है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

अगर टी20 में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच T20 इंटरनेशनल में अब तक 37 मुकाबले हुए हैं. इनमें से भारत ने 22 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 जीते. 2 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक रद्द हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source


पांचवें टी-20 के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड देखिए

भारतीय टीम– अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम– मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, महली बियर्डमैन.

ये भी पढ़ें: ब्रिस्बेन में आज टी20 सीरीज का फैसला, Playing XI में होगा बड़ा बदलाव, कप्तान सूर्या करेंगे इस प्लेयर को कुर्बान!



Source link