मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया, जबकि सागर के यशपाल स्वर्णकार तीसरी रैंक पर रहे। दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।
.
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 229 पदों पर भर्ती की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक हुई थी। इसका परिणाम 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच हुए।
एमपीपीएससी इंदौर के ओएसडी डॉ.आर पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया है। 229 पदों के लिए एग्जाम हुई थी 197 पद पर सिलेक्शन हुआ है। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के खाली रहे है।