Skin Care Tips: इस देसी जुगाड़ के आगे महंगी से महंगी क्रीम फेल, सतना के डॉक्टर ने बताया ‘रूखी त्वचा’ का इलाज

Skin Care Tips: इस देसी जुगाड़ के आगे महंगी से महंगी क्रीम फेल, सतना के डॉक्टर ने बताया ‘रूखी त्वचा’ का इलाज


Last Updated:

Smooth Skin Tips and Tricks: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा हर किसी की आम परेशानी बन जाती है. ठंडी हवाएँ नमी छीन लेती हैं और स्किन फटने लगती है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत अग्रवाल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नारियल तेल का सही इस्तेमाल कर आप ठंड में भी पा सकते हैं एकदम मुलायम और चमकदार त्वचा.

शिवांक द्विवेदी, सतना: सर्दियां आते ही सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है रूखी, बेजान और फटी हुई त्वचा. चाहे आप शहर में रहते हों या गांव में, ठंडी हवाएं शरीर की नमी खींच लेती हैं और स्किन को रुखा बना देती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा पूरे मौसम में मुलायम और ग्लोइंग बनी रहे तो आपको अपनाने होंगे कुछ आसान लेकिन असरदार घरेलू उपाय.

नारियल तेल है सबसे बेहतर साथी
लोकल 18 से बातचीत में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा असरदार उपाय है ऑयलिंग. लेकिन इसमें सबसे जरूरी है सही तेल का चुनाव. उन्होंने कहा कि बघेलखंड क्षेत्र में अधिकतर लोग सरसों के तेल का उपयोग करते हैं जो शरीर को गर्म तो रखता है पर त्वचा की नमी को लंबे समय तक नहीं रोक पाता.
एक्सपर्ट के अनुसार नारियल का तेल ठंड में जम जाता है जिससे यह शरीर पर लगाने के बाद एक पतली परत बनाकर नमी को लॉक कर देता है. यही कारण है कि यह तेल स्किन को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखता है.

सही नारियल तेल का करें चयन
एक्सपर्ट ने सलाह दी कि बाजार में मिलने वाले नारियल तेलों में से वही तेल उपयोग करें जिसका रंग और गंध हल्का या लगभग न के बराबर हो. जितना शुद्ध नारियल तेल होगा, उतना ही आपकी त्वचा के लिए लाभदायक साबित होगा. नहाने के बाद हल्के हाथों से शरीर पर नारियल तेल लगाने से स्किन पर नमी बरकरार रहती है और ठंडी हवाएँ उसका नुकसान नहीं कर पातीं.

छोटा सा ध्यान, बड़ा असर
ठंडी हवाओं में अगर आप रोजाना कुछ मिनट अपनी त्वचा की देखभाल में लगाएं जैसे हल्के गुनगुने पानी से नहाना, तुरंत बाद ऑयलिंग करना और स्किन को कवर रखना तो न सिर्फ रूखापन दूर रहेगा बल्कि त्वचा में नेचुरल चमक भी बनी रहेगी. थोड़ी सी देखभाल से आप पूरी सर्दियों में पा सकते हैं सॉफ्ट, सिल्की और हेल्दी स्किन.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

‘रूखी त्वचा’ का इलाज…इस देसी जुगाड़ के आगे महंगी से महंगी क्रीम फेल!



Source link