Last Updated:
Rewa Sanjay Gandhi Hospital: रीवा के संजय गांधी अस्पताल ने शिशु मृत्यु दर घटाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग ने मेहनत और बेहतर संसाधनों के जरिए SNCU और PICU में मृत्यु दर को औसतन 15% से घटाकर 9% से भी नीचे ला दिया है. अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने इसे टीम वर्क और समर्पण का परिणाम बताया.
Rewa Sanjay Gandhi Hospital: रीवा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल संजय गांधी, लोगों के लिए एक ऐसी उम्मीद की किरण है, जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते, लेकिन कई बार इस अस्पताल को लोगों की बेरुखी भी झेलनी पड़ती है, लापरवाही के आरोप भी लगते हैं, लेकिन इस बार इस अस्पताल ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर शायद आप भी तारीफ ही करेंगे, क्योंकि रीवा के संजय गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग ने प्रदेश भर में शिशु मृत्यु दर में अब्बल स्थान हासिल किया है.
संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग ने मृत्यु दर में शिकंजा कसकर प्रदेश में अब्बल स्थान हासिल किया है. उन्होंने बताया कि संसाधन की उपलब्धता और सभी की हार्ड वर्किंग का परिणाम है.नेशनल हेल्थ मिशन और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप काम करते हुए संजय गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में मौजूद शिशु गहन चिकित्सा इकाई सहित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती होने वाले बच्चों की मृत्यु दर पर शिकंजा कसते हुए पीडियाट्रिक विभाग ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. वह भी तब जब गत वर्ष की अपेक्षा दोनों यूनिटों में भर्ती हुए बच्चों की संख्या पिछली बार से अधिक दर्ज की गई है बाल्य एवं शिशु रोग विभाग द्वारा उपलब्धि हासिल करने के बाद जानकारी देते हुए.
डॉ राहुल मिश्रा ने बताया कि SNCU सहित पीकू में पूरे प्रदेश भर में मृत्यु दर का प्रतिशत औसतन 15 से 20 है, जबकि रीवा के संजय गांधी अस्पताल स्थित बाल्य एवं शिष्य रोग विभाग के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई मृत्यु दर 9 फीसदी दर्ज की गई है. 15 फीसदी के आसपास थी वह मृत्यु दर घटकर 9 फीसदी से भी कम हो गई है, जबकि पीकू में गत वर्ष मृत्यु दर 4.2 फ़ीसदी के आसपास थी वह चालू सत्र में महज 2.9 फ़ीसदी दर्ज की गई है डाॅ. मिश्रा के मुताबिक अब उनका अगला प्रयास उनके विभाग में होने वाले बच्चों की मृत्यु दर पर कमी लाना होगा.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें