खंडवा में हॉस्टल से गिरी छात्रा की हालत नाजुक: इंदौर में आठवें दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर; 9वीं की पढ़ाई कर रही थी – Khandwa News

खंडवा में हॉस्टल से गिरी छात्रा की हालत नाजुक:  इंदौर में आठवें दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर; 9वीं की पढ़ाई कर रही थी – Khandwa News



छात्रा को खंडवा से रेफर किया गया था।

खंडवा के आदिवासी हॉस्टल से गिरकर घायल हुई नौवीं कक्षा की छात्रा की हालत और गंभीर हो गई है। इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में आठ दिन से उसका इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। देर रात तक भी स्थिति में सुधार

.

हादसा 1 नवंबर को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजूर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में हुआ था। छात्रा पूजा डावर हॉस्टल की गैलरी से गिर गई थी। उसे गंभीर हालत में खंडवा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल इंदौर रेफर किया।

मंत्री ने करवाया इंडेक्स अस्पताल में भर्ती

इसके बाद क्षेत्रीय विधायक और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने इलाज की बेहतर सुविधा के लिए छात्रा को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है।

ब्रेन डेड होने की आशंका, डॉक्टरों की पुष्टि बाकी

शनिवार को इलाज के आठवें दिन बच्ची की हालत बिगड़ गई और होश नहीं आया। अस्पताल प्रबंधन ने ब्रेन डेड होने की बात पर कोई पुष्टि नहीं की है। छात्रावास अधीक्षिका कोकिला बौरासी ने बताया कि बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं है। फिलहाल, डॉक्टर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।



Source link