शहर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत तैयार किए गए खेल परिसर की हालत इन दिनों बदहाल है।
.
फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी टर्फ, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं वाले इस परिसर की करीब 10 मीटर की बाउंड्रीवॉल पांच माह पहले टूट गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है।
खिलाड़ियों का कहना है कि टूटी बाउंड्री से न केवल मैदान की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि यहां से लोहे की जालियां और अन्य सामान चोरी भी हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पास ही स्थित शराब दुकान के कारण लोग इसी जगह बैठकर शराब पीते हैं। इस बारे में प्रभारी खेल अधिकारी प्रदीप रावत ने बताया कि बाउंड्रीवॉल टूटने की जानकारी खेल संचालनालय को भेजी जा रही है और शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।