ग्वालियर में सिरफिरे मनचले से महिलाएं परेशान: कॉलोनी में बाइक से घूमता है, महिलाओं को देखते ही करता है अश्लील हरकतें – Gwalior News

ग्वालियर में सिरफिरे मनचले से महिलाएं परेशान:  कॉलोनी में बाइक से घूमता है, महिलाओं को देखते ही करता है अश्लील हरकतें – Gwalior News


कॉलोनी में बाइक सवार मनचले का खौफ। संदिग्ध CCTV कैमरे में आया नजर।

ग्वालियर में आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर बसे एक पॉश कॉलोनी की महिलाएं इन दिनों एक सिरफिरे मनचले की हरकतों से परेशान हैं। यह सिरफिरा बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घूमता है, जैसे ही कोई महिला सामने आती है तो उसको अश्लील इशारे करता है।

.

शनिवार को मनचले ने एक महिला का पीछा कर हाथ पकड़ा लिया। जिस पर महिला पति के साथ कंपू थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो सिरफिरा का एक फुटेज भी मिला है। बाइक का नंबर भी पुलिस के हाथ आ गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है।

बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, जिस पर राजस्थान का नंबर है।

ग्वालियर की एक कॉलोनी की महिलाएं इस समय एक सिरफिरे मनचले के खौफ में हैं। असल में यह सिरफिरा मनचला बाइक से कॉलोनी में घूमता है। महिलाओं को देखकर पास ही खड़ा होकर अश्लील हरकतें करता है।

इतना ही नहीं, वह महिलाओं के घरों की रेकी भी करता है। अगर कोई महिला दरवाजे पर दिख जाती है, तो उससे छेड़छाड़ भी करता है। यह मनचला बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घूमता नजर आता है। लगातार आठ दिन से उसकी यह हरकतें जारी हैं। पहले कॉलोनी की महिलाओं ने बाइक सवार की हरकतों को अनदेखा किया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं।

महिला ने कंपू थाना में दर्ज कराई FIR कालोनी में रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर से यह मनचला बाइक नंबर RJ 14 YH-0674 से चक्कर लगा रहा है। सबसे पहले यहां रहने वाली 27 साल की महिला के घर के पास बाइक रोककर झाड़ियों में छिप गया।

महिला अपने बच्चों को लेने के लिए जा रही थी, तभी उसने अश्लील इशारे किए। फिर महिला पर अश्लील फब्तियां कसीं। उसने महिला के हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया। महिला के घर के पिछले आठ दिन से चक्कर काट रहा है।

महिला जब भी बाजार सामान लेने जाती हैं, बच्चों को स्कूल से लेने के लिए जाती हैं तो रास्ते में यह रोक लेता है। महिला अपने पति के साथ कंपू थाने पहुंची। इसके अलावा दो और महिलाएं थाने पहुंची। जैसे ही मनचले की यह हरकत बताई तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया है।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया

QuoteImage

कंपू थाना में एक शिकायत दर्ज की गई है। शिवपुरी लिंक रोड पर एक कॉलोनी में सिरफिरा बाइक सवार की तलाश फुटेज के आधार पर की जा रही है।

QuoteImage



Source link