Last Updated:
Mushir Khan: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करते हुए ओपनर बल्लेबाज मुशीर ने 112 रनों की पारी खेली. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ इस शतकीय पारी के बाद मुशीर खान भावुक हो गए, क्योंकि मैच से पहले उनके मामा का निधन हो गया था, लेकिन फिर भी मुशीर अपनी टीम के लिए मैच खेले.
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में मुंबई ने हिमचाल प्रदेश के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की. मुंबई के लिए ओपनर बल्लेबाज मुशीर खान ने दमदार शतकीय पारी खेली. सिर्फ 73 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम एक समय मुश्किल में थी, लेकिन मुशीर ने खान डटे रहे, लेकिन इस दौरान मुशीर अंदर टूटे हुए थे. यही कारण है कि मुशीर ने जब शतक पूरा किया तो वह खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए.
दरअसल 8 नवंबर को हिमाचल के खिलाफ मुकाबले से पहले मुशीर खान को खबर मिली की उनके मामा का निधन हो गया है. मुशीर अपने मामा के बहुत करीब थे. अपने प्यारे इंसान को खोने के बाद मुशीर के लिए यह मुश्किल स्थिति बन गई थी कि वह क्या करें. हालांकि, मुशीर दिल पर पत्थर रखकर मुंबई के लिए मैच खेलने मैदान पर उतरे और हिमाचल के खिलाफ 162 गेंद में 14 चौके की मदद से 114 रनों की पारी खेली.
मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग
रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम के लिए आयुष म्हात्रे 9 रन, अजिंक्य रहाणे 2 रन और हिमाशु सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन मुशीर अपनी टीम को इस शुरुआती झटके निकालकर एक मजबूत स्कोर की तरफ लेकर गए.
मुशीर खान के अलावा मुंबई के लिए छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे सिद्धेश लाड ने भी बेहतरीन शतक लगाया. सिद्धेश लाड 260 गेंद में 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए. वहीं निचले क्रम में आकाश आनंद और शम्स मुलानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम के स्कोर को 300 रन के पार कराया.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें