आरोपी ने बच्चे के साथ सिर्फ अस्पताल में ही नहीं, बल्कि मेला ग्राउंड में भी दुष्कर्म किया है।
छतरपुर के जिला अस्पताल में 70 वर्षीय रिक्शा चालक शब्बीर खान को 13 वर्षीय बच्चे से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल के गार्ड ने आरोपी को देर रात अस्पताल के रैंप पर बच्चे के साथ गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले
.
5 दिन से डराकर कर रहा था गलत काम जानकारी के अनुसार, ये सब पिछले पांच दिनों से चल रहा था। आरोपी शब्बीर खान बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था और उसके साथ लगातार गलत काम कर रहा था। यह भी बात सामने आई है कि आरोपी ने बच्चे के साथ सिर्फ अस्पताल में ही नहीं, बल्कि मेला ग्राउंड में भी दुष्कर्म किया है।
पिता के सिर और जांघ में है फ्रैक्चर पीड़ित बच्चा अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रह रहा था। बच्चे के पिता को पांच महीने पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, पिता के सिर और जांघ में फ्रैक्चर है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बच्चा उनकी देखभाल के लिए ही वहां रुकता था।
आरोपी ने जुर्म कबूला, बच्चा PICU में भर्ती पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद, आरोपी रिक्शा चालक शब्बीर खान ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।