टीम बदलते ही पलटी 3D प्लेयर विजय शंकर की किस्मत, ठोकी दमदार सेंचुरी

टीम बदलते ही पलटी 3D प्लेयर विजय शंकर की किस्मत, ठोकी दमदार सेंचुरी


Last Updated:

तमिलनाडु से त्रिपुरा आने वाले विजय शंकर ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में असम के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली. 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे विजय शंकर ने नाबाद 150 रन बनाए, जिससे त्रिपुरा ने 602 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया.विजय शंकर के अलावा त्रिपुरा के लिए खेलने वाले विजय शंकर ने भी शतकीय पारी खेली.

विजय शंकर ने त्रिपुरा के लिए लगाई दमदार सेंचुरी

अगरतला: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी में त्रिपुरा के बल्लेबाज विजय शंकर ने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धूम मचा दी. असम के खिलाफ मुकाबले में विजय शंकर ने 150 रनों की नाबाद पारी खेली. विजय शंकर की इस दमदार शतकीय पारी से त्रिपुरा की टीम ने असम पर अपना शिकंजा कस लिया है. विजय शंकर के अलावा त्रिपुरा के लिए हनुमा विहारी ने भी 156 रनों की पारी खेली.

बता दें कि विजय शंकर इसी सीजन में तमिलनाडु को छोड़कर त्रिपुरा की टीम से जुड़े हैं.ऐसे में नई टीम के साथ जुड़ते ही विजय शंकर ने बल्लेबाजी में धूम मचानी शुरू कर दी है. विजय 143 गेंदों में 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस दमदार शतकीय पारी से त्रिपुरा की टीम ने 7 विकेट पर 602 रन बनाकर पारी को घोषित किया.

त्रिपुरा के सामने असम की पारी लड़खड़ाई

त्रिपुरा के खिलाफ 602 रन के विशाल स्कोर के जवाब में खेल के दूसरे दिन असम की पारी लड़खड़ा गई है.दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक असम ने 67 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में टीम अभी 535 रन पीछे है. त्रिपुरा के लिए तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. उन्होंने टीम के लिए 10 रन देकर 2 विकेट लिए हैं.

इससे पहले त्रिपुरा ने दिन की शुरुआत 316 पर चार विकेट के साथ की थी, जिसमें विहारी खेल के पहले दिन 143 पर नाबाद थे. आउट होने से पहले उन्होंने अपनी पारी को 156 के शानदार स्कोर में बदल दिया, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे. इसके अलावा त्रिपुरा के विकेटकीपर-बल्लेबाज सेंटु सरकार ने भी 98 गेंदों में 8 चौकों की मदद से जुझारू 51 रन बनाए.

असम की गेंदबाजी भी रही साधारण

त्रिपुरा के खिलाफ असम की गेंदबाजी भी कुछ खुस खास नहीं रही.असम की तरफ से दर्शन राजबोंगशी ने सबसे ज्यादा 83 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा युष्मान मलकार ने 102 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सिंह के खाते में एक मात्र विकेट आया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

टीम बदलते ही पलटी 3D प्लेयर विजय शंकर की किस्मत, ठोकी दमदार सेंचुरी



Source link