हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
सामुदायिक पहचान पर विमर्श
- शीर्ष संस्था म्यूजियम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में 9 नवंबर तक भोपाल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। विषय है, संग्रहालयों में सामुदायिक एवं पंथीय पहचान उनका प्रस्तुतीकरण और वैश्विक परिदृश्य।
श्री राम कथा
- श्रीराम कथा अमृत महोत्सव 11 नवंबर तक शिर्डीपुरम स्थित सिग्नेचर क्राउन के सामने, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, भोपाल में होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक धर्मपथिक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक किया जाएगा।
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
मुशायरा
- खुशबू एजूकेशन एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आज शाम 4.00 बजे दुष्यंत कुमार संग्रहालय में ”चमकते सितारे 4“ सम्मान एवं मुशायरे का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में सरवत जैदी भोपाली, तमकीन बहादुर, सीहोर, अज़ीम असर, आफताब अदील, गोसिया खान सबीन, खुशबू श्रीवास्तव, सीमा शिवहरे सुमन संतोष खेडवरकर आदि अपने कलाम पढ़ेंगे।
कला प्रदर्शनी
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल सदैव समाज, संस्कृति और रचनात्मकता के संगम का केंद्र रहा है। इसी कड़ी में संग्रहालय के वीथी संकुल भवन स्थित प्रदर्शनी हॉल में “कला प्रदर्शनी “मैं” का शुभारंभ किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी स्त्री सशक्तिकरण, आत्म-अभिव्यक्ति और सामुदायिक रचनाशीलता की एक अनूठी पहल है।
|
| कैंपस |
|
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link