दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत: बैतूल के धारागोहान में हुआ हादसा, दोनों एक ही गांव के थे – Betul News

दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत:  बैतूल के धारागोहान में हुआ हादसा, दोनों एक ही गांव के थे – Betul News



बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के धारागोहान गांव के पास शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

.

जानकारी के अनुसार, आमापठार के पास दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें एक बाइक सवार इमरत पिता भोला धुर्वे (54) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार संजय पिता नवल उइके (20) को गंभीर अवस्था में शासकीय अस्पताल भीमपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई संतोष रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक मृतक भीमपुर से गांव की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा गांव से भीमपुर की ओर। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर मर्ग कायम किया और पंचनामा तैयार किया।

दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम देर शाम भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।



Source link