न पैसा.. न फेम, वर्ल्ड चैंपियन राधा किसे दिया WC 2025 जीत का क्रेडिट, कहा- वे न खेलते तो..

न पैसा.. न फेम, वर्ल्ड चैंपियन राधा किसे दिया WC 2025 जीत का क्रेडिट, कहा- वे न खेलते तो..


2 नवंबर की तारीख भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. वही तारीख जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा. भारतीय महिला टीम के पहले वर्ल्ड कप की जीत का जश्न लगातार देखने को मिल रहा है. चैंपियन राधा यादव जीत के लम्हों को याद किया, साथ ही जीत का क्रेडिट उन्हें दिया जिन्होंने बिन पैसे और फेम के लिए उन्हें सपोर्ट किया. राधा ने कहा कि अगर उन लोगों ने शुरुआत नहीं की होती तो शायद हम विश्व कप नहीं जीत पाते.

क्या बोलीं राधा यादव?

राधा यादव ने कहा, ‘हमने लंबे समय से कड़ी मेहनत की है. ईश्वर के आशीर्वाद से विश्व कप जीतकर काफी अच्छा लग रहा है. विश्व कप जीतने वाली रात हम सो नहीं पाए. पूरी रात पार्टी और डांस चलता रहा. सुबह में जिस तरह लोग हमें देख कर प्रतिक्रिया दे रहे थे और खुश हो रहे थे. उसे देख हम भी बहुत खुश हुए। निजी तौर पर मैं जीत और हार को एक ही तरीके से लेती हूं.

Add Zee News as a Preferred Source


याद की ऐतिहासिक जीत

उन्होंने ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि लंबे समय बाद हमें यह महसूस होगा कि हमने क्या कर दिया है. फिलहाल हम बहुत खुश हैं. हरमनप्रीत कौर ने जब आखिरी कैच लिया, उसके बाद हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था. हम खूब भागे, हमें जनता का जिस तरह सहयोग मिला वो शब्दों से परे हैं. हमारी जीत के लिए फैंस मैच के दौरान ही आरती कर रहे थे. ये मेरी जिंदगी का सबसे स्पेशल लम्हा रहेगा.’

ये भी पढे़ं.. कोई नहीं स्वीकार करेगा… पूर्व अफगान क्रिकेटर ने पाकिस्तान पर बोला हमला, क्यों लिया गंभीर का नाम?

किसे दिया क्रेडिट?

उन्होंने कहा, ‘पहले हम जहां भी खेले क्रिकेट के इतने बड़े सितारे मैच देखने नहीं आते थे. लेकिन, फाइनल के दौरान महिला क्रिकेट के सभी बड़े नाम मौजूद थे. विश्व कप में हमारी सफलता सिर्फ हमारी नहीं बल्कि उन पूर्व क्रिकेटरों की भी है जिन्होंने बिना पैसे और लोकप्रियता के खेला. अगर वे नहीं खेलते, तो शायद हम भी नहीं खेल पाते। हमारी जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.’ इसके अलावा राधा ने डीवाई पाटिल स्टेडियम को भी खुद के लिए लकी बताया. 



Source link