पराली जलाने वाले 3 किसानों पर 35 हजार का जुर्माना: अशोकनगर में कलेक्टर के आदेश के बाद खेतों में लगाई थी आग – Ashoknagar News

पराली जलाने वाले 3 किसानों पर 35 हजार का जुर्माना:  अशोकनगर में कलेक्टर के आदेश के बाद खेतों में लगाई थी आग – Ashoknagar News



अशोकनगर में पराली जलाने के आरोप में तीन किसानों पर प्रशासन ने कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद खेतों में नरवाई जलाने पर की गई है। जारी आदेश के अनुसार, बेरखेड़ी तूमैन निवासी किसान प्रिंसपाल पु

.

अशोकनगर के किसान शंभूदयाल पुत्र हंसराज अग्रवाल और त्रिलोकचंद्र पुत्र हंसराज अग्रवाल, दोनों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह राशि संबंधित किसानों से वसूल कर शासकीय कोष में जमा कराएं और चालान की एक प्रति प्रकरण में संलग्न करें।

कलेक्टर ने 15 अक्टूबर को फसल कटाई के बाद पराली और नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उद्देश्य पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और जीव-जंतुओं को होने वाली हानि को रोकना था।

कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में, तहसीलदार, तहसील अशोकनगर ने ग्राम बेरखेड़ी तूमैन और अशोकनगर में मक्का की फसल की नरवाई जलाने वाले किसानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए एक प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया था। इसी प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुभ्रता त्रिपाठी ने नियमानुसार इन किसानों पर अर्थदंड लगाया है।



Source link