पहले टीम में नहीं मिली जगह, अब 4 महीने मैदान से हुआ बाहर, रन मशीन बने खिलाड़ी के साथ ये क्या हुआ?

पहले टीम में नहीं मिली जगह, अब 4 महीने मैदान से हुआ बाहर, रन मशीन बने खिलाड़ी के साथ ये क्या हुआ?


Rajat Patidar: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इसी महीने होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है. ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहा था और टीम इंडिया में जगह पाने का हकदार था, लेकिन उसे भारत की सीनियर टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली और अब वो अगले 4 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उसे साउथ अफ्रीका ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी. लिहाजा वो दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाया और एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो 4 महीने तक मैदान से दूर रहेगा. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रजत पाटीदार हैं. जिन्होंने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच चल रही अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में रजत पाटीदार को बड़ी चोट लग गई है. बल्लेबाज पाटीदार पहले चार दिवसीय मैच के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेल पाए. मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि वह लगभग चार महीने तक किसी भी तरह की क्रिकेट से दूर रहेंगे.

गंभीर बताई जा रही चोट

इंडिया ए की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं. वो तीन महीने की चोट के बाद मैदान पर लौटे हैं. दूसरा मैच खेलते समय उन्हें भी चोट लगी थी, लेकिन वो उतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन पहला मैच खेालने वाले पाटीदार की चोट गंभीर बताई जा रही है. उनकी चोट लंबी रिकवरी मांग रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया में नहीं मिली थी जगह

पहले अनऑफिशियल टेस्ट में पाटीदार दो पारियों में क्रमशः 19 और 28 रन ही जोड़ सके थे. चोट के बाद उन्हें तुरंत आराम की सलाह दी गई थी. टीम इंडिया को इससे बड़ा झटका नहीं लगेगा, क्योंकि पाटीदार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था., लेकिन उनकी घरेलू टीम के लिए यह बड़ा झटका है.

मध्य प्रदेश को खलेगी कमी

पाटीदार अपनी घरेलू टीम मध्य प्रदेश के कप्तान हैं और रणजी ट्रॉफी 2025 के मौजूदा सीजन की शुरुआत उन्होंने धमाकेदार दोहरे शतक से की थी, लेकिन अब आने वाले मैचों में उनकी जगह खाली रहेगी. कहा तो ये भी जा रहा है कि रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी जैसे सभी टूर्नामेंट मिस करेंगे और मध्य प्रदेश को अपने कप्तान के बिना उतरना पड़ेगा.

रनमशीन बने हुए थे रजत पाटीदार

रजत पाटीदार रनमशीन बने हुए थे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश की थी. घरेलू क्रिकेट की आखिरी 6 मैचों की 10 पारियों में रजत पाटीदार के आंकड़े बढ़िया रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और एक दोहरा शतक जमाया. 2 फिफ्टी लगाईं और कुल 710 रन हैं.

कब होगी रजत पाटीदार की वापसी?

अगर सब कुछ सही रहा, तो पाटीदार की वापसी सीधे IPL 2026 में होगी. पिछले सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए टीम को उनका पहला IPL खिताब दिलाया था. टीम चाहेगी कि उनका कप्तान पूरी तरह फिट होकर लौटे, क्योंकि अगले सीजन में उन्हें खिताब की रक्षा करनी है.

ये भी पढ़ें: ये रिकॉर्ड नहीं चमत्कार है….करियर के आखिरी मैच में कूटे 201 रन, बर्थडे को स्पेशल बनाने इस बॉलर ने रच डाला था इतिहास



Source link