‘पार्टी विरोधी काम करने वालो को बाहर का रास्ता…’ एमपी कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी का नेताओं को नसीहत

‘पार्टी विरोधी काम करने वालो को बाहर का रास्ता…’ एमपी कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी का नेताओं को नसीहत


Last Updated:

MP Congress Politics: मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए राहुल गांधी खुद मैदान में उतर आए हैं. पचमढ़ी में हुई अहम बैठक में उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में अब कोई गुटबाजी बर्दाश्त नहीं होगी. सभी नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कई दिग्गज नेता बैठक में मौजूद रहे.

ख़बरें फटाफट

एमपी कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी का बड़ा एक्शन

MP Congress Politics: कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी हाल ही में मध्यप्रदेश के पचमढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, यह दौरा सिर्फ घूमना-फिरना नहीं है, बल्कि पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को खत्म करने का बड़ा संदेश देने वाला था. खबर है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में मनमुटाव और गुटबाजी की बातें दिल्ली तक पहुंच गई थीं. इसी को देखते हुए राहुल गांधी ने सख्त तेवर अपनाए.

सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी की मुलाकात में गुटबाजी का मुद्दा खुलकर उठा. कई बड़े नेता एक-दूसरे से नाराज चल रहे हैं. कुछ नेता अपने गुट बनाकर पार्टी के फैसलों को नजरअंदाज कर रहे हैं. इससे संगठन कमजोर हो रहा है. राहुल गांधी ने साफ-साफ कहा कि मध्यप्रदेश में गुटबाजी के हालात बिल्कुल नहीं बनने चाहिए. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “कांग्रेस के सभी नेताओं को साथ लेकर चलना होगा. कोई एक गुट नहीं चलेगा, पूरी पार्टी एकजुट होकर काम करेगी.”

राहुल गांधी ने नेताओं को निर्देश दिए कि जिलाध्यक्षों की बात सुनी जाए. संगठन की आवाज को महत्व दिया जाए. जो नेता पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं की सुनवाई होनी चाहिए. अगर कोई गुटबाजी करता है या पार्टी की छवि खराब करता है, तो उसे माफ नहीं किया जाएगा. यह बातें पचमढ़ी की बैठक में हुईं, जहां कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में पिछले कुछ समय से गुटबाजी की खबरें जोरों पर थीं. एक तरफ कमलनाथ का गुट, दूसरी तरफ अन्य नेता. इससे चुनावी तैयारियों पर असर पड़ रहा था. दिल्ली की हाईकमान को यह रिपोर्ट मिली, तो राहुल गांधी खुद मैदान में उतरे. उनका संदेश साफ है – पार्टी को मजबूत बनाना है, तो एकता जरूरी है. सभी को मिलकर काम करना होगा.

राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि जिलों में संगठन को सक्रिय रखें. कार्यकर्ताओं की शिकायतों का समाधान करें. पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती बरतें. बाहर का रास्ता दिखाने का मतलब है कि ऐसे नेताओं को टिकट न दें या पद से हटाएं. इससे पार्टी में अनुशासन आएगा. पचमढ़ी दौरा कांग्रेस के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

बता दें कि राहुल गांधी का यह दौरा मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही गुटबाजी खत्म हो साथ ही SIR मुद्दे को लेकर भी है. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सभी की नजरें अब इस पर हैं कि राहुल के निर्देश कितने अमल में आते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘पार्टी विरोधी काम करने वालो को बाहर का रास्ता…’ गुटबाजी पर राहुल गांधी



Source link