बीना नगर पालिका ने रविवार को लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 दुकानदारों से ₹12,100 का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में मुख्य रूप से फल-सब्जी विक्रेताओं और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले व्यापा
.
दोपहर से चली तीन घंटे की कार्रवाई
अभियान दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चला। इस दौरान सीएमओ राहुल कौरव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
टीम ने सड़क पर फैला हुआ सामान जब्त किया और बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित किया। कार्रवाई के बाद सिंघई हॉस्पिटल से सर्वोदय चौराहा तक के बीच में जो विक्रेता सड़क पर दुकानें लगाते थे, उन्हें खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी रूप से दुकान लगाने की अनुमति दी गई है।
सीएमओ बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान
सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “जो भी दुकानदार बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

शनिवार को भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
नगर पालिका ने इससे पहले शनिवार को भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी, जिसमें कई दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना लगाया गया था। लगातार दो दिनों की कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे बाजार क्षेत्र में यातायात सुगम हुआ है और दुकानों के सामने की भीड़भाड़ में कमी आई है।