मंदसौर में वाहन चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार: सरकारी अस्पताल और जावरा क्षेत्र से चुराई गईं तीन मोटरसाइकिलें बरामद – Mandsaur News

मंदसौर में वाहन चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार:  सरकारी अस्पताल और जावरा क्षेत्र से चुराई गईं तीन मोटरसाइकिलें बरामद – Mandsaur News


मंदसौर की सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

.

आरोपी रितेश पिता रतनलाल राजपुरोहित (उम्र 42 वर्ष, निवासी भाटपचलाना जिला उज्जैन, हाल मुकाम श्रियानंद कुटिया 500 क्वार्टर मंदसौर) को मुखबिर की सूचना पर प्रतापगढ़ रोड स्थित गौशाला के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने सरकारी अस्पताल के बाहर से हिरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14 NF 4408) चोरी करना स्वीकार किया। यह वही वाहन है जिसकी रिपोर्ट फरियादी पीरूसिंह पिता कमलसिंह चंद्रावत निवासी पिपलिया रायसिंह ने थाना कोतवाली पर दर्ज कराई थी।

फरियादी ने बताया था कि वह अपनी मां को भर्ती कराने अस्पताल आया था और बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने दो और वाहन चुराने की बात कबूली एक प्लेजर स्कूटी (MP43 MG 9177) और एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्कूटी, जिसे उसने जावरा क्षेत्र से चोरी करना बताया।

पुलिस ने तीनों वाहन बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link