खरगोन में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई।
खरगोन के करही थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर रास्ते को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने महिलाओं पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिलाओं की पिटाई करता दिख रहा है। वह
.
जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से गोशाला के बाहर पट्टे की जमीन पर झोपड़ियां बनाकर लोग रह रहे थे। दो साल पहले मालन नदी की बाढ़ में झोपड़ियां बह गई थीं।
इसके बाद चेतन के परिवार की महिलाएं जमीन पर नई झोपड़ियां बना रही थीं। इसी दौरान मदन नायक और उसके परिजन वहां पहुंचे और लाठियों से हमला कर दिया।
महिलाओं के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष ने भी गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
बाइक पर बैठे व्यक्ति पर भी हमला किया गया।
करही थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार इंगले ने बताया
चेतन मालाकार और मदन नायक के परिवारों में मारपीट और रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। जमीन राजस्व विभाग की है और उसी पर रास्ते का विवाद चल रहा है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

गोशाला समिति की शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई गोशाला समिति ने पहले ही राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा कर रास्ता बनाने की शिकायत तहसीलदार और सीएमओ से की थी। लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया।