Last Updated:
Yuvraj Singh Reveals Abhishek Sharma Secret: भारतीय टीम के युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में 163 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता. युवराज सिंह ने उनके बल्लों के प्रति जुनून का मजेदार राज खोला. बताया कि वो अपना बल्ला कभी भी किसी को नहीं देना चाहते.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. पंजाब के इस बल्लेबाज को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मेंटर किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. अभिषेक ने 5 मैचों में 163 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. युवराज सिंह और अभिषेक का बॉन्डिंग शानदार है. कड़ी ट्रेनिंग देकर तैयार करने की वजह से युवी इस बल्लेबाज की नस नस के वाकिफ हैं.
युवराज ने इस युवा बल्लेबाज के बारे में एक राज खोला. उन्होंने बताया कि कोई भी अभिषेक से कुछ भी ले सकता है, लेकिन उसके बल्ले नहीं. पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि यह युवा खिलाड़ी अपने बल्लों को लेकर बहुत संवेदनशील है और अक्सर अपने बल्लों की संख्या के बारे में गलत जानकारी देता है.
Yuvraj Singh spills the funniest truth about Abhishek Sharma.
“You can take anything from Abhishek Sharma, but nobody can take a bat from him. He’ll fight for it, maybe even cry, but he won’t give you a single one. Even if he has 10 bats, he’ll still say, I only have two!” pic.twitter.com/L6lHoRAcch