रतलाम के पिपलौदा में हल्के भूकंप के झटके: कंपन होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले; निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा गिरा – Ratlam News

रतलाम के पिपलौदा में हल्के भूकंप के झटके:  कंपन होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले; निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा गिरा – Ratlam News


रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के मचून गांव में शनिवार देर रात करीब 10 बजे हल्के भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। घरों में अचानक कंपन होने से ग्रामीण घबरा गए और सभी लोग बाहर निकल आए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची।

.

ग्रामीणों के अनुसार नई आबादी क्षेत्र में झटके ज्यादा महसूस हुए। सरपंच प्रतिनिधि शंकर सोलंकी के घर के पास निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा गिर गया। कई घरों में रखे बर्तन भी नीचे गिर पड़े। लोगों ने बताया कि कंपन कुछ सेकंड तक महसूस हुआ।

तहसीलदार ने रात में गांव में पहुंच ग्रामीणों से जानकारी ली।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

ग्रामीणों ने इसकी सूचना रात में प्रशासनिक अधिकारियों को दी। पिपलौदा तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़ के साथ राजस्व व पिपलौदा पुलिस पहुंची। ग्रामीणों से चर्चा की। क्षेत्र का जायजा लिया, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि झटक हल्के थे। कंपन हो रहा था, लेकिन किसी प्रकार की कोई जनहानि सामने नहीं आई है।

अधिकारियों के अनुसार ग्रामीणों की सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है। आवश्यक हुआ तो विशेषज्ञों द्वारा इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल गांव में सामान्य माहौल है।



Source link