शेफाली वर्मा घर पहुंचीं। परिजन ने उन्हें गले से लगा लिया।
विमन वर्ल्ड कप- 2025 के फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा का आज (9 नवंबर) हरियाणा के रोहतक में ग्रैंड वेलकम हुआ। रोहद टोल पर पहुंचने के साथ ही उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं।
.
इसके बाद यहीं से उनका रोड शो शुरू। जिसमें ADC नरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, कांग्रेस युवा नेता हेमंत बख्शी, शेफाली के दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा और परिवार के अन्य लोग शामिल हुए। शेफाली गाड़ी की सनरूफ खोल बाहर निकलीं। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
रोहतक के सर्किट हाउस में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और अन्य भाजपा नेता शेफाली वर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद शेफाली मंत्री बेदी के साथ खुली जीप में घर पहुंचीं।
बता दें कि वर्ल्ड चैंपियन टीम का अहम हिस्सा रहीं शेफाली ने टीम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुलाकात की। इसके बाद पहली बार वह अपने घर रोहतक पहुंची हैं।
शेफाली के स्वागत के PHOTOS…
रोहतक के रोहद टोल पर शेफाली वर्मा का स्वागत किया गया। यहां परिजन समेत लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

गाड़ी की खुली सनरूफ से निकलकर शेफाली और उनकी बहन नैन्सी जा रहीं।

रोहतक के सर्किट हाउस में शेफाली वर्मा का स्वागत किया गया।

रोहतक सर्किट हाउस से खुली जीप में सवार होकर निकलीं शेफाली। मंत्री कृष्ण बेदी उनके साथ मौजूद।


स्वागत के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…