विश्व चैंपियन बनने के बाद वापसी मैच में फ्लॉप रहीं जेमिमा, 9 गेंद में हुआ खेल खत्म, टीम को मिली शर्मनाक हार

विश्व चैंपियन बनने के बाद वापसी मैच में फ्लॉप रहीं जेमिमा, 9 गेंद में हुआ खेल खत्म, टीम को मिली शर्मनाक हार


Last Updated:

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है. जेमिमा ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेल रही हैं, लेकिन इस सीजन के अपने पहले ही मैच में जेमिमा फ्लॉप रहीं.

WBBL 2025-26 के अपने पहले मैच में फ्लॉप हुई जेमिमा

ब्रिस्बेन: जेमिमा रोड्रिग्स की विश्व कप जीत के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही. जेमिमा रविवार को महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अपनी टीम ब्रिस्बेन हीट की सात विकेट से हार में केवल छह रन ही योगदान दे पाई. पिछले सप्ताह भारत की वनडे विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद अपना पहला मैच खेल रही जेमिमा प्रभाव छोड़ने के लिए बेताब दिखीं, लेकिन नौ गेंद खेलने के बाद एलिस कैप्सी की गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर डिएंड्रा डॉटिन के हाथों कैच आउट हो गई.

रोड्रिग्स की इस वापसी ने उनके बढ़ते फैंस को निराश किया, लेकिन उनकी मौजूदगी ने मुकाबले में ‘स्टार वैल्यू’ का तड़का लगाया. ब्रिस्बेन हीट ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जेमिमाह मुस्कुराते हुए मैदान की ओर जाती हुई दिखाई दे रही हैं.

बीबीएल में स्टार वैल्यू का तड़का लगा रही हैं जेमिमा

जेमिमा ने इस वीडियो में कहा, ‘‘मैं यहां ब्रिस्बेन में हूं, क्या आप यकीन कर सकते हैं, आज के लिए बहुत उत्साहित हूं, चलो शुरू करते हैं.’’ हीट के लिए नादिन डी क्लार्क (38 गेंदों पर 40) और चिनेल हेनरी (22 गेंदों पर 29) ने डटकर सामना किया, लेकिन रेनेगेड्स के स्पिनरों ने मैच पर दबदबा बनाए रखा और टीम की पारी 20 ओवर में 133 रन पर ही सिमट गयी.

रेनेगेड्स की कप्तान जॉर्जिया वेयरहैम (12 रन पर तीन विकेट) और कैप्सी (22 रन पर तीन विकेट) ने बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया जबकि टेस फ्लिंटॉफ (30 रन पर तीन विकेट) आखिरी ओवरों में हीट को वापसी का मौका नहीं दिया. बारिश से प्रभावित मैच में रेनेगेड्स को जीत के लिए आठ ओवर में 66 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे टीम ने 7.3 ओवरों में हासिल कर लिया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

विश्व चैंपियन बनने के बाद वापसी मैच में फ्लॉप रहीं जेमिमा, 9 गेंद में खेल खत्म



Source link