शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बाल पथ संचलन निकाला। रविवार शाम को मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर से शुरू हुए इस संचलन में बाल स्वयंसेवकों ने घोष दल के साथ तालबद्ध कदमताल की। गणवेश में सुसज्जित और दंड धारण किए हुए स्वयंसेवकों का अनुशासित स
.
यह संचलन मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकलकर बस स्टैंड, नई सड़क, आजाद चौक, सोमवारिया बाजार और मगरिया मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचा, जहां इसका विधिवत समापन किया गया। नगरवासियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जूडो और कराटे संघ के सचिव समेत मुख्य कोच राजीव लोचन शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के सह शारीरिक प्रमुख और शिक्षक जीवन परिहार उपस्थित रहे।
जीवन परिहार ने अपने उद्बोधन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना बताई। उन्होंने कहा कि बचपन में मिलने वाले संस्कार, समयबद्धता और अनुशासन का प्रशिक्षण ही जीवन और समाज निर्माण का आधार बनता है। उन्होंने संघ के प्रचारित पांच परिवर्तन के सूत्रों को भी समझाया।
मंच पर नगर कार्यवाह प्रवीण पाटीदार और संयुक्त विद्यार्थी कार्य प्रमुख महेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों, अभिभावकों और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बाल स्वयंसेवकों के जज्बे, अनुशासन और राष्ट्रभावना ने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।