सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के 98 पदों पर भर्ती एग्जाम शुरू: चेकिंग कर दी गई सेंटर पर एन्ट्री, 5 संभाग मुख्यालयों पर बनाए 218 सेंटर – Ajmer News

सब इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के 98 पदों पर भर्ती एग्जाम शुरू:  चेकिंग कर दी गई सेंटर पर एन्ट्री, 5 संभाग मुख्यालयों पर बनाए 218 सेंटर – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक दूरसंचार (गृह विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन आज दो पारियों में किया जा रहा है। पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। सभी कैंडिडेट्स को चेकिंग कर एक घंटे पहले यानी सुबह नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। इस दौरान

.

बता दें कि यह परीक्षा पांच संभागीय मुख्यालयों अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर में हो रही है। भर्ती 98 पदों पर होगी। इसके लिए कुल 218 सेंटर बनाए गए है। इसमें 152 सरकारी और 66 प्राइवेट भवन है। परीक्षा के लिए 67 हजार 757 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों की इजाजत दी गई।

इन सम्भाग मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र और कैंडिडेट…

संभाग मुख्यालय परीक्षा केन्द्र कैंडिडेट्स, जिन्होंने आवेदन किए
अजमेर 32 9 हजार 866
बीकानेर 17 4 हजार 623
जयपुर 121 40 हजार 65
जोधपुर 18 5 हजार 5
उदयपुर 30 8 हजार 198
कुल 218 67 हजार 757

परीक्षा सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे।

फोटो युक्त पहचान पत्र से मिली एन्ट्री

अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना पड़ा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट थी तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित किया। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

किसी के बहकावे में नहीं आएं-आयोग

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।

परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

परीक्षा सेंटर पर प्रवेश से पहले चेकिंग की गई।

परीक्षा सेंटर पर प्रवेश से पहले चेकिंग की गई।



Source link