6, 6, 6, 6, 6, 6, 6, 6… आठ लगातार छक्के.. रेड बॉल क्रिकेट में नया इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोक 8वें नंबर का बल्लेबाज

6, 6, 6, 6, 6, 6, 6, 6… आठ लगातार छक्के.. रेड बॉल क्रिकेट में नया इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोक 8वें नंबर का बल्लेबाज


क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक तूफानी पारियां देखने को मिलती हैं. वहीं, रेड बॉल क्रिकेट इसके विपरीत देखने को मिलता है जहां टिककर खुद को बल्लेबाज साबित करते हैं. लेकिन भारत के एक अनजान बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में ऐसी तबाही मचाई की युवराज के टी20 में लगातार 6 छक्कों का रिकॉर्ड भी फीका पड़ गया. इस बल्लेबाज का नाम शायद ही किसी ने सुना हो लेकिन अब ये नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. 

सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है जिन्होंने 9 गेंद में ये कारनामा किया था. वहीं, नंबर-2 पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आते हैं जिनके नाम 12 गेंद में अर्धशतक दर्ज है. लेकिन इस बल्लेबाज ने टी20 के इन रिकॉर्ड्स को रेड बॉल क्रिकेट में फीका कर दिया. इस बल्लेबाज ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऐसी तूफानी पारी खेली कि कुछ मिनटों तक गेंदबाज और फील्डर्स आसमान ताकने पर मजबूर दिखे. 

Add Zee News as a Preferred Source


कौन था ये बल्लेबाज?

रविवार को रणजी ट्रॉफी में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ. रिकॉर्डधारी मेघालय के आकाश कुमार चौधरी बने जिन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी बनाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में सिर्फ 11 गेंदों में यह कारनामा किया. आकाश महज 25 साल के हैं और उन्होंने वेन व्हाइट का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2012 में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए 12 गेंदों में अर्धशतक ठोका था.

ये भी पढे़ं.. शतक पर शतक… भारत के इस बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, BCCI ने काट दिया था पत्ता

लगातार 8 छक्के

आकाश कुमार 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने लगातार 8 छक्के ठोककर तबाही मचा दी. आकाश ने 126वें ओवर में लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिमर डाबी की गेंदों पर छह छक्के जड़े. आकाश ने अपनी पारी की शुरुआत एक डॉट बॉल और दो सिंगल से की लेकिन अगली आठ गेंदों पर छह छक्के मारे. इतिहास में कोई भी बल्लेबाज़ लगातार छह से ज्यादा छक्के नहीं मार पाया है. मेघालय ने अपनी पारी 628 रन पर छह विकेट पर पारी घोषित की.



Source link