Last Updated:
Animal Care Tips: सर्दी ने दस्तक दी है और अब ठंड का असर पालतू जानवरों पर भी साफ दिखने लगा है. सतना समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में गाय, भैंस और बकरियों में जुकाम की शिकायतें बढ़ रही हैं. ऐसे में पशुपालक पारंपरिक देसी नुस्खों की मदद से अपने जानवरों को सर्दी से राहत देने की कोशिश कर रहे हैं.
सतना: सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है और जहां इंसानों को ठंड से बचने के लिए तरह तरह के उपाय करने पड़ते हैं वहीं पालतू जानवर भी इससे अछूते नहीं रहते हैं. सतना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गाय, भैंस और बकरियों में इस समय जुकाम और सांस संबंधी बीमारियां आम हो जाती हैं. ऐसे में पशुपालक सबसे पहले घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं जो न केवल सस्ते हैं बल्कि असरदार भी साबित होते हैं.
अजवाइन का धुआं सबसे असरदार घरेलू उपाय
लोकल 18 से बातचीत में पशु चिकित्सक बृहस्पति भारती ने बताया कि ठंड के मौसम में अगर गाय या भैंस को सर्दी जुकाम हो जाए तो सबसे कारगर देसी नुस्खा अजवाइन का धुआं देना है. उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले एक कण्डा (गोबर का उपला) जलाया जाता है. जब वह पूरी तरह जल जाए तो उसके ऊपर अजवाइन डाल दी जाती है. इस दौरान उठने वाले धुएं को जानवरों के पास ले जाकर उन्हें कुछ देर तक सूँघने दिया जाए. यह उपाय नाक बंद होने, सांस लेने में दिक्कत और ठंड के शुरुआती लक्षणों को कम करने में बेहद उपयोगी है.
भाप और टिंचर बेंज़ोइन से मिलेगी राहत
डॉ. भारती ने बताया कि ठंड में पशुओं को अक्सर रेस्पाइरेटरी इंफेक्शन और गले की जलन जैसी दिक्कतें हो जाती हैं. ऐसे में गुनगुने पानी में टिंचर बेंज़ोइन मिलाकर भाप देना बेहद फायदेमंद रहता है. इससे बलगम ढीला होता है और नाक व गले की जलन में राहत मिलती है. पशुओं को यह भाप धीरे धीरे दी जानी चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.
आहार में रखें गुड़ और जैगरी, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
सर्दी के मौसम में पशुओं के भोजन पर भी खास ध्यान देना जरूरी है. डॉक्टरों के मुताबिक गुड़ या जैगरी को नियमित आहार में शामिल करने से जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. यह शरीर में गर्मी बनाए रखता है और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है.
सर्दियों में पालतू जानवरों की देखभाल केवल उपचार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उन्हें ठंडी हवाओं से बचाना, सूखे स्थान पर रखना और पौष्टिक आहार देना भी उतना ही जरूरी है. थोड़ा ध्यान और देसी उपाय आपके पशुओं को स्वस्थ और सक्रिय रख सकते हैं.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें