देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एक आयोजन के आमंत्रण पत्र में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला को पहले सनातनी विधायक लिखा गया, लेकिन बाद में उनके नाम के आगे से सनातनी शब्द हटा लिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिकायत होने के बाद ये किया गया।
.
दरअसल, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी स्वावलंबन मेला का आयोजन किया गया है। ये आयोजन 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे तक्षशिला परिसर में किया जाना है।
पहले लिखा सनातनी विधायक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोलू शुक्ला को बुलाया जा रहा है। इस आयोजन के इन्विटेशन में विधायक के फोटो के साथ पहले लिखा ‘मुख्य अतिथि सनातनी विधायक गोलू शुक्ला जी’। इनके साथ कुलगुरु प्रो.राकेश सिंघई और कुलसचिव प्रज्जवल खरे की फोटो भी लगाई है। जिसमें कुलगुरु मुख्य संरक्षक और कुलसचिव संरक्षक हैं।
आमंत्रण पत्र में पहले लिखा था सनातनी विधायक।
बाद हटाया सनातनी शब्द बताया जा रहा है कि इसे लेकर विश्वविद्यालय में कुछ शिकायतें आईं, जिसके बाद आमंत्रण पत्र से सनातनी शब्द को हटाया गया और उनके फोटो के नीचे लिखा गया मुख्य अतिथि गोलू शुक्ला माननीय विधायक क्षेत्र क्रमांक 3 इंदौर। विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विधायक गोलू शुक्ला ने भी विश्वविद्यालय में संबंधित विभाग की डायरेक्टर से बात कर ये सवाल किया कि शब्द क्यों हटाया गया।
इस पर उन्हें पूरी जानकारी दी। इधर, मामले में प्रोग्राम संयोजक व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की डायरेक्टर प्रो.रेखा आचार्य ने बताया कि शब्द को लेकर किसी को आपत्ति हो रही है, इसके चलते शब्द को हटाया गया है। हालांकि इस आयोजन में विधायक गोलू शुक्ला आ रहे हैं।

शिकायत के बाद सनातनी हटाकर लिखा माननीय विधायक।
बताया जा रहा है कि इस मामले में विश्वविद्यालय में शिकायत हुई कि किसी विधायक के नाम के आगे सनातनी कैसे लिखा जा सकता है। यहां तक की यह भी कहा गया कि क्या इसका मतलब है कि बाकी सभी नेता या अन्य लोग गैर-सनातनी हैं। शिकायतों को बाद विश्वविद्यालय ने आमंत्रण पत्र से शब्द को हटाया।
ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में भाजपा विधायक बोले- जिहादियों का खात्मा करेंगे
इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जिहादियों के खात्मे की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ ही कोचिंग और जिम पर नजर रखें कि वहां कोई जिहादी तो नहीं है। पूरी खबर पढ़ें