RCB का बड़ा ऐलान, इस वर्ल्ड कप विनर को अचानक बना दिया कोच, इंटरनेशनल क्रिकेट में 227 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज

RCB का बड़ा ऐलान, इस वर्ल्ड कप विनर को अचानक बना दिया कोच, इंटरनेशनल क्रिकेट में 227 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर अन्या श्रुबसोल को अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. वनडे वर्ल्ड कप 2017 की विजेता पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आरसीबी के सेटअप का हिस्सा होंगी. अन्या श्रुबसोल अब मलोलन रंगराजन के साथ जिम्मेदारी संभालेंगी, जिन्हें आगामी WPL सीजन के लिए हेड कोच के रूप में प्रमोट किया गया है.

RCB का बड़ा ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए लिखा, ‘एक चैंपियन, अब हमारी लड़कियों का मार्गदर्शन करने के लिए आगे आ रही हैं. इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज, 2017 महिला वर्ल्ड कप विजेता और फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहीं अन्या श्रुबसोल का WPL में आरसीबी के असिस्टेंट कोच के रूप में स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों. अन्या का अनुभव और चैंपियन मानसिकता आरसीबी के प्लेबोल्ड रवैये को आगे ले जाएगी.’

Add Zee News as a Preferred Source


श्रुबसोल ने अपना ध्यान कोचिंग पर केंद्रित कर लिया

अन्या श्रुबसोल साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुकी हैं. उनके नाम 227 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं. अन्या श्रुबसोल ने अब अपना ध्यान कोचिंग पर केंद्रित कर लिया है. वह इंग्लिश घरेलू सर्किट में सदर्न वाइपर्स में चार्लोट एडवर्ड्स के अधीन प्लेयर-असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर चुकी हैं. उल्लेखनीय है कि यह बदलाव 2024 और 2025 के अभियानों के दौरान आरसीबी के हेड कोच रहे ल्यूक विलियम्स के बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण सीजन से बाहर होने के बाद हुए हैं.

स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तान

आरसीबी ने इस सप्ताह की शुरुआत में डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी से पहले स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को टीम में बनाए रखने की घोषणा की है. डब्ल्यूपीएल 2024 में आरसीबी को जीत दिलाने वालीं कप्तान स्मृति मंधाना अपनी भूमिका जारी रखेंगी. उन्हें 3.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज घोष ने भी 2.75 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी के साथ फिर से करार किया है. एलिस पेरी 2 करोड़ रुपये में आरसीबी के साथ बनी रहेंगी, जबकि स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को 60 लाख रुपये में रिटेन किया गया है.



Source link