Last Updated:
Anaya Bangar set to debut in WPL? पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया के महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलने की खबरें सामने आने लगी है. आर्यन से जेंडर चेंज करा वो अनाया बनीं हैं. ICC के ट्रांसजेंडर नियमों के चलते चयन पर सवाल बना हुआ है.
नई दिल्ली. पिछले कुछ महीनों से पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन जो अब जेंडर चेंज के बाद अनाया बन गई हैं वो चर्चा में रही. सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट करते हुए अपने बदलाव का जानकारी साझा की और फिर एक रिएलिटी शो में भी भाग लिया. अब अनया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद उनके बीसीसीआई के वूमन प्रीमियर लीग में खेलने की खबरे चर्चा में है. पिता संजय आरसीबी के कोच की भूमिका निभा चुके हैं लिहाजा उनके भी इस टीम से खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.
जो वीडियो सामने आया है उसमें अनाया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) क्रिकेट किट बैग के साथ प्रैक्टिस फील्ड पर नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने फैंस के बीच भारी अटकलें पैदा कर दी हैं कि वह आगामी महिला प्रीमियर लीग में RCB महिला टीम में शामिल हो सकती हैं. कुछ दिन पहले ही अनाया ने घोषणा की थी कि वह अपने जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी से पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं और अब वह “आर्यन नहीं बल्कि अनया के रूप में” मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
View this post on Instagram