अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19489) में यात्रियों से जबरन रुपए मांगने, अशांति फैलाने और पथराव करने वाले 3 किन्नरों पर कार्रवाई हुई है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
.
घटना शुक्रवार, 8 नवंबर की है। ट्रेन के सामान्य कोच में कुछ किन्नर घुस गए थे। उन्होंने यात्रियों से जबरन रुपए मांगे। न देने पर अभद्रता की। साथ ही गाड़ी पर पथराव भी किया था। शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की। तीन किन्नर- रिसिका, सिम्मी एवं गोल्डी निवासी फूटा मकबरा भोपाल को पकड़ा। निशातपुरा पोस्ट पर अपराध क्रमांक 446/2025, धारा 153, 145, 137 रेल अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया।
18 नवंबर तक जेल भेजा 9 नवंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 18 नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा (JC वारंट) जारी किए जाने पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा तय करने के लिए ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करता है। इस मामले में भी कार्रवाई की गई है।