इंदौर के तेजाजी नगर में हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर: बाइक पर जा रहे थे परिवार के तीन लोग; महिला की मौत, बेटा और पोती घायल – Indore News

इंदौर के तेजाजी नगर में हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर:  बाइक पर जा रहे थे परिवार के तीन लोग; महिला की मौत, बेटा और पोती घायल – Indore News



इंदौर के तेजाजी नगर में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा और नाबालिग पोती घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्रायवर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम ने

.

हादसे में कलाबाई(60) पति नारायण भीलवाड़ा की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा नेमीचंद(38) पोती टीना(12) घायल हो गए। सभी बागरी हाट पिपल्या देवास से हरसोला के लिए निकले थे। वह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बाइक से गिरने के बाद ट्रक का पहिया महिला के उपर से गुजर गया था। बेटा और पोती एक तरफ गिरे थे। पीछे दूसरी बाइक पर था पोता परिवार के लोगों ने बताया कि नेमीचंद का बेटा सचिन अपने रिश्तेदार रवि के साथ पीछे दूसरी बाइक पर आ रहा था। जब मौके पर उसने भीड़ लगी देखी तो पाया कि सड़क पर उसकी दादी पड़ी है। वही पिता और चचेरी बहन को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बाद में पुलिसकर्मियों ने शव को एमवाय भिजवाया। कलाबाई का परिवार किसानी और मजदूरी से जुड़ा है। सभी गमी के कार्यक्रम में जाने के लिए निकले थे।



Source link