हाथ में लाइटर लेकर अधिकारी से बात करते पति-पत्नी।
सागर के कलेक्टर कार्यालय के गेट पर सोमवार शाम दंपती ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उन्होंने शरीर पर पेट्रोल डाला और हाथ में लाइटर निकाल लिया। मामला देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पकड़ा। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आए। समझाइश देकर
.
जानकारी के अनुसार, नई गल्ला मंडी क्षेत्र में रहने वाले बलराम अहिरवार सोमवार शाम पत्नी कृष्णा अहिरवार और बच्चे के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बलराम ने कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर 2 पर स्वयं और पत्नी के ऊपर पेट्रोल डाल लिया। जेब में लाइटर निकाल लिया। यह देख आसपास के लोग पहुंचे और समझाइश देकर शांत कराया। लेकिन बलराम कलेक्टर या एसडीएम को बुलाने की बात पर अड़ गया।
हंगामा देख लगी लोगों की भीड़ जुटी
पत्नी से अभद्रता करने का आरोप
बलराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोतीनगर थाने में पदस्थ एसआई राकेश भट्ट ने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया है। मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया जा रहा है। मैं दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हूं। मामले को लेकर 181 पर शिकायत की। इसके बाद भी परेशान किया जा रहा है। परेशान होकर यह कदम उठाना पड़ा है। मामले में तहसीलदार राहुल गौंड ने बलराम और उसकी पत्नी को समझाइश दी। शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दंपती माने। पुलिस दोनों को साथ ले गई।

दंपती को पुलिस वाहन में बैठाकर ले गई पुलिस।