Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हाल के दिनों में अपने फैसले को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं. खास तौर से प्लेइंग इलेवन चुनने के कारण उनकी आलोचना भी हुई है. ऐसे में अब गंभीर प्लेइंग इलेवन के चयन पर खुलकर अपनी बात रखी है. खास तौर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव पर गंभीर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच अपने कुछ फैसलों को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. खास तौर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा के प्लेइंग इलेवन में खेलने और अर्शदीप को बाहर रखने पर गंभीर की खूब आलोचना भी हुई. अर्शदीप को सीरीज के पहले दो मैच में मौका नहीं मिला था. उनकी जगह हर्षित राणा पहले दो मैच खेले थे. फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था कि क्या हर्षित राणा अर्शदीप से बेहतर गेंदबाज हैं.
आखिरकार अर्शदीप को तीसरे टी20 में मैदान पर उतारा, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए. चौथे मैच में भी उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 1 विकेट लिए थे. ऐसे में अब गौतम गंभीर ने ना सिर्फ अर्शदीप को लेकर बल्कि कुलदीप यादव पर भी अपनी बात रखी है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल नहीं किया.
प्लेइंग XI चुनने पर क्या बोले गौतम गंभीर?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में गंभीर से अर्शदीप और कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखने को लेकर कहा, “एक कोच के रूप में मेरे लिए ये सबसे मुश्किल काम है, प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों को चुनना. मैं जानता हूं कि जो बेंच पर बैठे हैं वे निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में खेलना डिजर्व करते हैं, लेकिन आप सिर्फ 11 खिलाड़ी को ही चुन सकते हैं. आप सिर्फ ये सोचते हैं प्लेइंग इलेवन का बेस्ट कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है.”
उन्होंने कहा, “मेरे लिए सबसे जरूरी बात है कि खिलाड़ियों के साथ बातचीत स्पष्ट और ईमानदार होना चाहिए. कभी-कभी जाहिर है ये बातचीत मुश्किल होती है. अगर आप किसी को बताते हैं कि वह नहीं खेल रहा है तो यह कोच और खिलाड़ी दोनों के लिए शायद सबसे मुश्किल बातचीत होती है, क्योंकि मुझे पता है कि खिलाड़ी तब नाराज होगा जब वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का हकदार होगा.”
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें