गंभीर का प्लान, गिल का एक्शन…वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन से इस दिन भारत का पहला मैच

गंभीर का प्लान, गिल का एक्शन…वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन से इस दिन भारत का पहला मैच


Last Updated:

IND vs SA 1st Test: विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ शुक्रवार से ईडन गार्डंस में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए यहां पहुंच गई है. बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच खेलने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा भी टीम से जुड़ गए हैं.

शुभमन गिल और गौतम गंभीर

कोलकाता: भारत ने 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत गिल के नेतृत्व में की. भारत ने उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ की थी. इसके बाद भारतीय टीम ने घरेलू श्रृंखला में वेस्टइंडीज का 2-0 से सफाया किया. अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच श्रृंखला इस साल की आखिरी सीरीज होगी. इसके बाद अगले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच तक भारत को लाल गेंद से कोई भी मैच नहीं खेलना है.

कोलकाता में 14 नवंबर से पहला टेस्ट
ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी टीम यहां पहुंच चुकी है. बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच खेलने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा भी टीम से जुड़ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम का पहला बैच रविवार को यहां पहुंच गया था, जिसमें हेड कोच शुकरी कोनराड, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन तथा पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखला में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल थे. दक्षिण अफ्रीका टीम के स्थानीय मैनेजर ने बताया:

बावुमा एक अन्य खिलाड़ी और कुछ अधिकारियों के साथ आज सुबह बेंगलुरु से यहां पहुंचे. मुख्य कोच सहित टीम के अधिकतर सदस्य रविवार को ही पहुंच गए थे. संभावना है कि दोनों टीम मंगलवार से अभ्यास शुरू करेंगी.

साउथ अफ्रीका के सामने बड़े चैलेंज
बावुमा पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने मैच अभ्यास के लिए भारत ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज जुबैर हमजा भी दोनों प्रैक्टिस मैच खेलने के बाद यहां मुख्य टीम में शामिल हो गए.

रविवार रात पहुंची भारतीय टीम
जहां तक ​​भारतीय टीम की बात है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से लौटने वाला दल रविवार को देर रात यहां पहुंच गया. इनमें मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल शामिल हैं. बाकी खिलाड़ियों के अलग-अलग बैच में यहां पहुंचने की संभावना है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

गंभीर का प्लान, गिल का एक्शन…वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन से इस दिन भारत का पहला मैच



Source link