सिहोनिया थाना क्षेत्र के मोहनपुरा में दो चचेरे भाइयों पर पूर्व सरपंच के परिजनों द्वारा लाठियों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें खड़ियाहार अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर क
.
जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा निवासी जय सिंह तोमर अपने चचेरे भाई अर्जुन तोमर के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी गोपी गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच रामकरण सिंह तोमर के परिजनों—सौरभ तोमर, गणेश तोमर और उनके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर दोनों भाइयों पर लाठियों से हमला कर दिया।
पुराना विवाद बना वजह
जय सिंह और पूर्व सरपंच रामकरण सिंह तोमर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इससे पहले भी पूर्व सरपंच ने जय सिंह को घर की पहली मंजिल से धक्का दे दिया था, जिसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। जिला बदल (बाहरी जिला भेजने) की कार्रवाई के कारण इस समय पूर्व सरपंच जिले से बाहर है, लेकिन आज उसके भतीजों ने जय सिंह और अर्जुन पर हमला कर दिया।
शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव
जय सिंह तोमर, पूर्व सरपंच पर गऊचर की शासकीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी है। आज हुए हमले को भी इसी विवाद का हिस्सा माना जा रहा है।
तीन नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज
सिहोनिया थाना प्रभारी मनोज बर्दिया के अनुसार, घटना में सौरभ तोमर, गणेश तोमर सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।