जीवाजी गंज में एक युवक से तीन अज्ञात नकाब पोश बदमाशों ने मारपीट कर पैसे लूटने चाहे युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की मारपीट की और चेन लूट भाग गए। युवक को सर में गंभीर चोट आई है। घटना बीती 4 नवंबर की है। इसका वीडियो सामने आया है। कोतवाली पुलिस
.
नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले युवक विष्णु तोमर अपने किसी व्यक्ति से 70 हजार रुपए का पेमेंट लेकर रात्रि 9 बजे के करीब जीवाजी गंज होते हुए नैनागढ़ रोड पर जा रहा था। तभी सामने से तीन नकाब पोश बदमाश आए और उसकी बाइक रोक ली।
विष्णु तुरंत समझ गया कि उसके साथ कोई घटना होने वाली है वह भाग लेकिन आगे जाकर बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और रुपए छीनने लगे लेकिन विष्णु के विरोध के चलते बदमाश रुपए नहीं छीन पाए तो एक बदमाश ने विष्णु के सर पर पास में पड़ी ईंट दे मारी और उसकी गले की चेन लूट ले गए।
घटना का सीसीटीवी आया सामने जीवाजी गंज में नकाब पोश बदमाशों के द्वारा विष्णु तोमर के साथ चेन लूटने की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। घायल विष्णु ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। सीसीटीवी में तीन नकाब पोश बदमाश विष्णु की बाइक रोकते और पीछे भागते दिख रहे है।
कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार
विष्णु तोमर के साथ अज्ञात बदमाशों ने चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया है, उसके सर में भी चोट आईं। घटना 4 तारीख की है। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
