तेज रफ्तार कार ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को मारी: नशे में धुत कार चालक नर्मदापुरम रोड पर पकड़ा गया – Bhopal News

तेज रफ्तार कार ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को मारी:  नशे में धुत कार चालक नर्मदापुरम रोड पर पकड़ा गया – Bhopal News



भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के दानिश नगर चौराहे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कार सवार और दो बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुल

.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल भालेराव (24), निवासी बाड़ी बरेली, जिला रायसेन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और अपने दोस्त की कार लेकर भोपाल आया था। यह कार एक सरकारी विभाग में अटैच कमर्शियल वाहन है।

निखिल ने पूछताछ में बताया कि वह कार की सर्विसिंग के लिए बाड़ी बरेली से भोपाल आया था। रविवार शाम करीब सात बजे वह नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार में कार चला रहा था। दानिश नगर चौराहे पर सिग्नल पर खड़े वाहनों को उसने अचानक टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया।

हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन तीन लोग हल्के रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग का मामला दर्ज कर लिया है।



Source link