दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद बुरहानपुर पुलिस सतर्क: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी – Burhanpur (MP) News

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद बुरहानपुर पुलिस सतर्क:  रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी – Burhanpur (MP) News


दिल्ली में हुई घटना के बाद बुरहानपुर पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त की जा रही है, जिसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्य

.

पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को शाम के समय पैदल गश्त करने और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पैदल गश्त की।

इस गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों की औचक जांच की। पुलिसकर्मियों ने आम जनता को अवैध रूप से जमावड़ा न करने और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी।

बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार लोगों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के प्रति जागरूक कर रही है।



Source link