चिन्नोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश वीर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गुजरना गांव से पकड़ा। वह 10 अक्टूबर को जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए किसान पर गोली चलाने वाली घटना
.
जमीन को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी वीर सिंह गुर्जर, जो मूल रूप से जौरा का रहने वाला है, गुजरना गांव में एक किसान बलबीर की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। कब्जे की नीयत से वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और किसान पर गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसान की जान बचाई। इस मामले में चिन्नोनी पुलिस ने वीर सिंह और उसके साथियों पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
वारदात के बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वीर सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
जब्त अवैध बंदूक
चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम ने बताया कि आरोपी को आज सोमवार को गुजरना गांव से दबोचा गया। उसके पास से एक अवैध बंदूक भी मिली है। उन्होंने बताया कि उसके साथियों पर भी पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है और पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।