Last Updated:
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपना 26वां जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन पर उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट किया है, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है.
भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे पृथ्वी शॉ ने 9 नवंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल ने फुलों से सजे केक के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.

पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस हैं. आकृति बॉलीवुड फिल्म त्रिमुख से अपना डेब्यू करने वाली हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी आकृति खूब एक्टिव रहती हैं.

आकृति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. आकृति की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में ही हुई थी, लेकिन उसके बाद उनकी फैमिली मुंबई शिफ्ट कर गई. आकृति ने मुंबई में अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की.

आकृति सोशल मीडिया पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से भी ज्यादा फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की बात करें तो वह 3.2 मिलियन है. वहीं इस मामले में पृथ्वी शॉ के फॉलोअर्स सिर्फ 1.6 मिलियन ही हैं, ऐसे में भारतीय क्रिकेटर से ज्यादा फैंस उनकी गर्लफ्रेंड को चाहते हैं.

आकृति अग्रवाल पृथ्वी शॉ के साथ रिलेशनशिप को खुलकर फ्लॉन्ट करती हैं. आकृति ने कई मौकों पर पृथ्वी शॉ के संग तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की हैं.

बता दें कि आकृति अग्रवाल पृथ्वी शॉ की दूसरी गर्लफ्रेंड हैं. आकृति से पहले पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस निधि तपाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थे. निधि से ब्रेकअप होने के बाद पृथ्वी आकृति के प्यार में पड़े.