बुमराह ने भी पाले हार्दिक पांड्या जैसे शौक, लाखों की घड़ी दिखाकर लूटी महफिल, प्राइज देख हर कोई दंग

बुमराह ने भी पाले हार्दिक पांड्या जैसे शौक, लाखों की घड़ी दिखाकर लूटी महफिल, प्राइज देख हर कोई दंग


Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं.  कुछ ही दिन बाद बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से महफिल लूट ली है. बुमराह ने भी हार्दिक पांड्या जैसे महंगे शौक पाल लिए हैं. हार्दिक पांड्या कुछ महीनों पहले करोड़ों की घड़ी पहनकर चर्चा में आ गए थे. लेकिन अब बुमराह ने इंस्टा स्टोरी से महफिल लूट ली है.

हार्दिक की घड़ी का कितना था प्राइज?

हार्दिक पांड्या घड़ियों के बेहद शौकीन हैं और उनके पास महंगी घड़ियों का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिला है. पांड्या की सबसे खास घड़ियों में से एक है रिचर्ड मिल RM 27-04, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. इसे राफेल नडाल के साथ मिलकर डिज़ाइन किया गया है और दुनिया भर में इसके सिर्फ 50 पीस ही मौजूद हैं. उन्होंने RM 27-02 टूरबिलॉन भी पहनी थी, जो एक लिमिटेड-एडिशन घड़ी है और इसकी कीमत लगभग 6.9 करोड़ रुपये है. इसके अलावा भी करोड़ों रुपये की घड़ी हार्दिक के कलेक्शन में भरी पड़ी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बुमराह ने दिखाई अपनी घड़ी

टीम इंडिया के स्टार जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो वायरल हुआ है जो सूर्यकुमार यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. बुमराह, सूर्या, शिवम दुबे और तिलक वर्मा इस वीडियो में साथ में शॉपिंग करने निकले. सभी ने लंबा सफर साथ में तय किया और एक-दूसरे के मजे लेते दिखे. शॉपिंग के कुछ समय बाद ही बुमराह ने अपनी महंगी घड़ी पहनकर एक इंस्टा स्टोरी से महफिल लूट ली है. 

ये भी पढे़ं.. IND vs SA: साई सुदर्शन या नितीश रेड्डी… किसी एक का कटेगा पत्ता, पूर्व क्रिकेटर ने समझाया समीकरण

कौन सी है बुमराह की घड़ी?

बुमराह ने स्टोरी में एक गोल्डन कलर की प्रीमियम घड़ी पहन रखी है. इस घड़ी की कीमत 4,514,972 रुपये है. ये मॉडल क्रोनो24 का Patek Philippe है जिसकी कीमत और भी ज्यादा देखने को मिलती है. बुमराह ही नहीं बल्कि कई भारतीय क्रिकेटर्स अपने-अपने शौक पूरे करते दिखते हैं. कोई गाड़ियों का दीवाना है कोई घड़ियों का तो कोई बाईक का कलेक्शन भरकर रखता है. 



Source link