शाजापुर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ गई है। हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के असर से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। पिछले सात दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 2
.
तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है, जिससे विजिब्लिटी कम हो गई है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। यह विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी हवाओं के ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसके चलते हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विशेषज्ञ ने यह भी बताया कि बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी हवाओं का असर शाजापुर सहित पूरे मालवा क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले तक दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन मौसम में आए अचानक बदलाव से अब लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। सोमवार सुबह से ही ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया। दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिली।