शाजापुर में युवक ने दो-भाइयों पर किया चाकू से हमला: हाथ की नस कटने से एक भाई इंदौर रेफर, पैसे के लेनदेन में विवाद; आरोपी पकड़ाया – shajapur (MP) News

शाजापुर में युवक ने दो-भाइयों पर किया चाकू से हमला:  हाथ की नस कटने से एक भाई इंदौर रेफर, पैसे के लेनदेन में विवाद; आरोपी पकड़ाया – shajapur (MP) News


शाजापुर शहर के छोटा चौक में सोमवार रात रुपए के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

.

घायलों में से एक भाई की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया।

ये है पूरा मामला

घायल इकराम ने बताया कि उसका भाई शानू और आरोपी बिलाल इंदौर में साथ काम करते थे। उनके बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इकराम के अनुसार, बिलाल ने कई बार उससे रुपए दिलवाने की बात कही थी, जिस पर उसने दोनों को आपस में बात करने को कहा था।

हाथ की नस कटी, इंदौर रेफर

इकराम ने बताया कि सोमवार रात वह छोटा चौक में खड़ा था, तभी बिलाल आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बिलाल ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इकराम के हाथ की नस कट गई, जिसके बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। उसके भाई शानू के गले और हाथ में चाकू से वार किया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने जानकारी दी कि दो पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link