सिर्फ 54 रन… और इतिहास रच देंगे टीम इंडिया के प्रिंस, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा नाम

सिर्फ 54 रन… और इतिहास रच देंगे टीम इंडिया के प्रिंस, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा नाम


टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ और टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट में अगले सुपरस्टार की तरह देखा जा रहा है. शुभमन गिल ने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 78.83 की जबरदस्त औसत से 946 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 5 शतक और 1 अर्धशतक ठोका है. शुभमन गिल का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर इस दौरान 269 रन रहा है.

गावस्कर का महान रिकॉर्ड तोड़ने के करीब गिल

कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार (14 नवंबर) से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में महान बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर के एक महारिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं. शुभमन गिल अगर कोलकाता टेस्ट में कम से कम 54 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. शुभमन गिल इस मामले में सुनील गावस्कर के महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर 946 रन बनाए

फिलहाल सुनील गावस्कर के नाम भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज है. सुनील गावस्कर ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 15 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे. शुभमन गिल के पास सुनील गावस्कर के इस महारिकॉर्ड को तोड़ने का आसान मौका है. शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 13 पारियों में 78.83 की औसत से 946 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 5 शतक और 1 अर्धशतक ठोका है. शुभमन गिल का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर इस दौरान 269 रन रहा है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो जाएगा नाम

शुभमन गिल के पास अपनी अगली ही टेस्ट पारियों में 54 रन बनाकर सुनील गावस्कर का यह महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. बता दें कि महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम कप्तान के तौर पर पूरी दुनिया में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. डॉन ब्रैडमैन ने बतौर कप्तान सबसे तेज 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे. डॉन ब्रैडमैन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तो शुभमन गिल तोड़ने से चूक गए, लेकिन सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड वह आसानी से तोड़ सकते हैं. सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ते ही शुभमन गिल का नाम भारतीय क्रिकेट में अमर हो जाएगा.

इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 में शुभमन गिल ने 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 78.83 की जबरदस्त औसत से 946 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस दौरान एक दोहरे शतक समेत 5 शतक और 1 अर्धशतक भी जमाया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल अगर 54 रन बना लेते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के किसी एक सीजन में 1000 से ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक ही सीजन में 1000 रन

शुभमन गिल से पहले अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले सीजन (2019-2021) में क्रमशः 1159 और 1094 रन बनाए थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 सीजन में 1798 रन बनाए थे.

2000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी मौका

शुभमन गिल इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. शुभमन गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में 2000 रन पूरा करने का सुनहरा मौका है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम है. जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-2025 सीजन के 22 मैचों में 1968 रन बनाए थे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 सीजन में अभी भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में शुभमन गिल के पास मौजूदा चक्र में 2000 से अधिक रन बनाने का अच्छा मौका है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 सीजन में सबसे ज्यादा रन

1. शुभमन गिल – 7 मैचों में 946 रन

2. केएल राहुल – 7 मैचों में 728 रन

3. यशस्वी जायसवाल – 7 मैचों में 630 रन

4. रवींद्र जडेजा – 6 मैचों में 620 रन

5. जो रूट – 5 मैचों में 537 रन

विराट कोहली के बेहतरीन उत्तराधिकारी हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल ने यह साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली के बेहतरीन उत्तराधिकारी हैं. भारत के लिए अभी तक टेस्ट क्रिकेट में अभी तक शुभमन गिल 39 मैचों में 43.01 की औसत से 2839 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 10 शतक और 8 अर्धशतक ठोके हैं. शुभमन गिल ने अपना टेस्ट डेब्यू 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में किया था. साल 2020 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से अभी तक शुभमन गिल ने 5 वर्षों के अंदर ही टेस्ट फॉर्मेट में 10 शतक ठोक दिए हैं.



Source link