अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे?

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे?


Last Updated:

Arjun Tendulkar set to join the Lucknow Super Giants: अर्जुन तेंदुलकर आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. मुंबई इंडिडयंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला बदली हो सकती है. एलएसजी अर्जुन के बदले शार्दुल ठाकुर को मुंबई को दे सकती है.

अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस का साथ छूट सकता है.

नई दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के उन्नीसवें सीजन में मुंबई इंडियंस की बजाए किसी और टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मुंबई इंडियंस और खनऊ सुपर जायंट्स के बीच खिलाड़ियों की अदला बदली पर बातचीत चल रही है. एमआई अर्जुन तेंदुलकर को शार्दुल ठाकुर से ट्रेड करना चाहती है. एक ओर जहां रवींद्र जडेजा-संजू सैमसन के बीच ट्रेड की चर्चा हर जगह हो रही है. यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड हो सकता है. यह ट्रेड डील थोड़ी अलग है. दोनों खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच स्वतंत्र आदान-प्रदान हो सकता है. सीधे-सीधे शब्दों में इसे ऑल कैश ट्रांसफर कहा जा सकता है.

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को ट्रेड करने को लेकर चर्चा हो रही है. आईपीएल ट्रेड नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के एक्सचेंज की आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को करनी होती है. इसी वजह से फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.’रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्रिकेट जगत के सूत्रों ने पुष्टि की है कि एक्सचेंज स्वैप की संभावना है. इसका ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है. 15 नवंबर शाम 5 बजे तक खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की सूची भी जारी होनी है.

अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस का साथ छूट सकता है.

एलएसजी ने शार्दुल को 2 करोड़ में साइन किया था
घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी करने वाले शार्दुल ठाकुर को जेद्दा में 2025 आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद पिछले सीजन से पहले एलएसजी ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में साइन किया था. ठाकुर ने एलएसजी के लिए 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने बल्ले से मामूली योगदान (18 रन) दिया, लेकिन गेंद से प्रभावित करते हुए 13 विकेट लिए. अक्सर नई गेंद संभालने वाले ठाकुर ने टीम की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की और उस भूमिका में प्रभावी साबित हुए.

प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना अर्जुन तेंदुलकर के लिए चुनौती रहा है
अर्जुन तेंदुलकर दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. दोनों ही ऑक्शन में उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था, लेकिन उन्होंने पिछले दो संस्करणों में चार मैच खेले, जिनमें से तीन 2023 में और एक पिछले साल खेला था. कुल मिलाकर, तेंदुलकर ने आईपीएल के 5 मैचों में 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं.दो साल पहले तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में मुंबई से गोवा चले गए थे और तब से 21 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनों में मुंबई के सितारों से सजे लाइनअप के साथ प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना अर्जुन तेंदुलकर के लिए हमेशा एक चुनौती रहा है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे?



Source link